Bihar में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, 8 जुलाई को इन जिलों में होगी तेज बारिश
Bihar: बिहार में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, ज
Bihar: बिहार में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई को अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल जैसे जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 8 जुलाई से 13 जुलाई के बीच हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
IMD ने 6 जुलाई से 12 जुलाई तक पूरे बिहार के लिए सात दिनों का हाई अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले तीन हफ्तों से सूखा पड़ा था और 6 जुलाई तक बारिश में 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, लेकिन अब मानसून सक्रिय हो गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। खुले मैदानों और जल निकायों से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलजमाव, ट्रैफिक में रुकावट और स्थानीय स्तर पर बाढ़ आने की आशंका है, जिसे देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।