Bihar में अगले 48 घंटे बाद झमाझम बारिश के आसार, IMD ने 24 जिलों के लिए जारी किया Yellow Alert
Bihar: राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने आज 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी कई जगहों पर धूप और बादल दिख रहे हैं, लेकिन अगले 48 घंटों क
Bihar: राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने आज 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी कई जगहों पर धूप और बादल दिख रहे हैं, लेकिन अगले 48 घंटों के बाद राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जहां हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। फिलहाल राज्य में मानसून की सक्रियता कम है और इस सीजन में अब तक उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है। बिहार में इस समय करीब 50 प्रतिशत बारिश की कमी है, क्योंकि जहां 196.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां केवल 98.4 मिमी ही हुई है।
आने वाले दिनों के लिए IMD का अनुमान है कि 5 जुलाई से 7 जुलाई के बीच बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तूफान आने की संभावना है। 5 जुलाई को पटना में बारिश के 65 प्रतिशत आसार हैं और 6 जुलाई को दिन-रात हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को भी राज्य के कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले एक-दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।