Bihar में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने 15 अगस्त तक दी चेतावनी

Bihar: राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना और IMD ने 9 और 10 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर कैमूर, रोहतास और

Bihar: राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना और IMD ने 9 और 10 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर कैमूर, रोहतास और किशनगंज जैसे जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 12 अगस्त तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 9 से 15 अगस्त के बीच राज्य में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है और झोंकों के दौरान यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 अगस्त और फिर 13 से 15 अगस्त के बीच राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो किशनगंज के गलगलिया और गया के मदनपुर में काफी भारी बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो फॉरबिसगंज और कैमूर में सबसे ज्यादा तापमान 35.4°C रहा। पटना में भी बादल छाए रहे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखी गई। पटना डिवीजन में बारिश की संभावना 65 प्रतिशत तक जताई गई है।

इससे पहले IMD पटना ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसमें गया, नवादा और अरवल समेत दक्षिण बिहार के जिलों में ज्यादा बारिश की उम्मीद जताई गई थी। बक्सर, औरंगाबाद, गया और रोहतास में भारी बारिश और पूर्वी चंपारण, किशनगंज व सीतामढ़ी में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था। वहीं अररिया, कटिहार और सीवान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।