Bihar में मानसून फिर हुआ सक्रिय, Patna समेत 14 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert
Bihar: दक्षिण बिहार में मानसून एक बार फिर लौट आया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार 25 जुलाई को पटना समेत राज्य के 14 जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जार
Bihar: दक्षिण बिहार में मानसून एक बार फिर लौट आया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार 25 जुलाई को पटना समेत राज्य के 14 जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है। 24 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और 25 जुलाई को भी व्यापक स्तर पर वर्षा का अनुमान है। विभाग ने बताया कि 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच राज्य में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Patna की बात करें तो शुक्रवार को यहां काफी उमस रही और दोपहर के समय बारिश की पूरी संभावना थी। शनिवार को दिन में आंशिक रूप से धूप रहेगी लेकिन रात में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो कुछ इलाकों में और ज्यादा भी हो सकती है।
IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश की वजह से शहरों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और कुछ इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जलजमाव वाले रास्तों से बचें और खराब मौसम के दौरान मजबूत इमारतों में ही शरण लें।
गौरतलब है कि इस साल जून और जुलाई के दौरान बिहार में बारिश की काफी कमी देखी गई थी। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 38 में से 95 प्रतिशत जिलों में बारिश का स्तर सामान्य से काफी कम रहा है, जिसके बाद अब मानसून की यह सक्रियता किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है।