Bihar में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों में आंधी की चेतावनी, 8 अगस्त तक जारी रहेगा सिलसिला
Bihar: राज्य में मानसून की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत 18 जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने यानी वज्रपात की संभावना जताई गई है। दक्षिण बिहार के चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे आम
Bihar: राज्य में मानसून की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत 18 जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने यानी वज्रपात की संभावना जताई गई है। दक्षिण बिहार के चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
India Meteorological Department (IMD) ने 7 अगस्त के लिए 15 जिलों में चेतावनी जारी की है। इसमें बक्सर समेत पांच जिलों के लिए Orange Alert जारी किया गया है, जबकि 10 अन्य जिलों में Yellow Alert है। रोहतास, भोजपुर, अरवल, गया, औरंगाबाद, पटना, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और बेगूसराय जैसे इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर 8 अगस्त तक जारी रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बिहार के साथ-साथ कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं 9 अगस्त को उत्तर बिहार के अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहेगा।
राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन मंत्री Ratnesh Sada ने कहा कि सरकार बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और राहत कार्यों के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। BSDMA के उपाध्यक्ष उदय कांत ने लोगों से ‘Sachet’ ऐप के जरिए अलर्ट रहने की सलाह दी है। IMD ने लोगों को चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।