Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, अगले 4 दिन तक मानसून का असर

Bihar: बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र और IMD ने राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की सक्रियता के कारण अगले तीन से

Bihar: बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र और IMD ने राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की सक्रियता के कारण अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त को गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का विशेष अलर्ट है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की रिमझिम बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 4 और 5 अगस्त को औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 6 से 8 अगस्त के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है।

IMD की रिपोर्ट के अनुसार 1 अगस्त तक बिहार में वर्षा की 43 प्रतिशत कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, अब मानसून की बढ़ती गतिविधि से इस कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। विभाग ने उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ-साथ सारण और चंपारण जिलों में तेज हवाओं के लिए भी चेतावनी दी है।