Bihar में अगले 48 घंटे भारी बारिश के संकेत, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

Bihar: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला चल रहा है, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन

Bihar: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला चल रहा है, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने से आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा है। इस सिस्टम के असर से 5 और 6 जुलाई को पूरे बिहार में झमाझम बारिश होने की पूरी उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।