Bihar में आज 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना और गया समेत कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी
Bihar: राज्य में आज मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है जिससे पटना और गया समेत 36 जिलों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी बिहार के इलाकों में
Bihar: राज्य में आज मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है जिससे पटना और गया समेत 36 जिलों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी बिहार के इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
4 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। IMD के अनुसार समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं अररिया, कटिहार, किशनगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण और सीवान में भी भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पटना में आज दिन और रात में हल्की से भारी बारिश की 70% से 90% संभावना है। यहाँ तापमान 27°C से 32°C के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 34°C तक जा सकता है। गया में भी भारी गरज के साथ बारिश की 65% से 90% संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 और 6 अगस्त को बारिश और तेज हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
IMD और बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न रुकें। विशेष रूप से किसानों और मजदूरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि 3 अगस्त को भी राज्य के 16 जिलों में अच्छी बारिश हुई थी, हालांकि 2 अगस्त तक बिहार में सामान्य से 43% कम बारिश दर्ज की गई थी।