Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, 3 अगस्त को 5 जिलों में होगी अति भारी वर्षा, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पटना मौसम केंद्र ने 3 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और ब

Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पटना मौसम केंद्र ने 3 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के बड़े हिस्से में मानसून का असर बना रहेगा जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

IMD ने बिहार के 25 जिलों के लिए ‘Yellow Alert’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त को गोपालगंज और सीवान जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा किशनगंज, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भी भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत सारण जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ में गर्जना के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि 2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर बारिश होगी। 1 से 6 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि इस सीजन में अब तक बिहार में बारिश की औसत मात्रा में 42 प्रतिशत की कमी रही है, लेकिन अब सक्रिय मानसून से इस कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 4 और 5 अगस्त को औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पटना समेत अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश की वजह से जलजमाव और अचानक आने वाली बाढ़ (flash floods) का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को मौसम की ताजा अपडेट देखते रहने को कहा गया है।