Bihar में भीषण गर्मी का कहर, कैमूर में पारा 42.4°C पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar: बिहार के कई जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कैमूर जिला 42.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पटना, गया और छपरा जैसे शहरों में भी पारा बढ़ा हुआ है। हालांकि, फारबिसगंज में तापमान में 4°C की ग
Bihar: बिहार के कई जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कैमूर जिला 42.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पटना, गया और छपरा जैसे शहरों में भी पारा बढ़ा हुआ है। हालांकि, फारबिसगंज में तापमान में 4°C की गिरावट दर्ज की गई है।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, बिहार के बड़े हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। पटना मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि राज्य में तापमान 40°C के आसपास है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा जिलों में लू की स्थिति ज्यादा गंभीर है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी से राहत मिलने में अभी समय है और 22 जून 2026 के बाद ही मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। 20 जून को कैमूर में तापमान 44°C तक जा सकता है, हालांकि दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना भी है। वर्तमान में southwest monsoon की रफ्तार धीमी पड़ गई है और El Nino के प्रभाव के कारण मानसून की गतिविधि कम है। अगर यह स्थिति ‘Super El Nino’ में बदलती है, तो राज्य में सूखे का खतरा बढ़ सकता है, जिसके लिए सरकार ने किसानों को वैकल्पिक योजनाएं बनाने की सलाह दी है।
प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न होने दें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।