Bihar में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना समेत 19 जिलों में अगले 48 घंटे रहेंगे खराब

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात यानी ठनका गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात यानी ठनका गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मुजफ्फरपुर से एक मानसून ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण गुजर रहा है, जिसकी वजह से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसका सीधा असर आने वाले 48 घंटों में देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ ही भारी बारिश होने की आशंका है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना ज्यादा है, इसलिए लोग खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। पटना सहित 19 जिलों में अलर्ट जारी होने से प्रशासन भी सतर्क है ताकि भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।