Bihar में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Orange Alert, पटना समेत 23 जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी

Bihar: राज्य में आज भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 13 अगस्त को बिहार के 15 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड

Bihar: राज्य में आज भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 13 अगस्त को बिहार के 15 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

IMD पटना के मुताबिक, आज राज्य के 23 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में दिन के समय भारी गरज-चमक के साथ बारिश होने की 55% संभावना है, जबकि रात में यह संभावना बढ़कर 65% हो जाएगी।

जिन जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, उनमें गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं। उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान अकेले पेड़ के नीचे या खुले मैदान में न रहने को कहा गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पक्के मकानों के अंदर रहें और आधिकारिक मौसम अपडेट्स का पालन करें। बता दें कि मानसून के बावजूद बिहार में अभी 38% बारिश की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। वर्तमान में बिहार समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।