Bihar के 18 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, छपरा और पूर्णिया समेत कई शहरों में चेतावनी
Bihar: मौसम विभाग ने बुधवार 12 अगस्त को राज्य के 18 जिलों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक,
Bihar: मौसम विभाग ने बुधवार 12 अगस्त को राज्य के 18 जिलों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छपरा और पूर्णिया समेत कुल 18 जिलों में बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दिन भारी बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी।
राजधानी Patna की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शहर में झमाझम बरसात होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बादल छाए रहने से मौसम में बदलाव जरूर महसूस होगा।