Bihar में कल भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य जिलों में गिरेंगे ठनके
Bihar: राज्य में कल 16 अगस्त को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने यानी वज्रपात की आशंका है। खराब मौसम के कारण लोगों को विशेष सावधानी ब
Bihar: राज्य में कल 16 अगस्त को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने यानी वज्रपात की आशंका है। खराब मौसम के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कल बिहार के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि वज्रपात का खतरा बना हुआ है।