Bihar में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, पटना समेत 22 जिलों में 70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। 12 जुलाई को पटना सहित राज्य के 22 से अधिक जिलों में 70 किलोमीटर प्रति

Bihar: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। 12 जुलाई को पटना सहित राज्य के 22 से अधिक जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और समुद्री तल पर सक्रिय मानसून ट्रफ की वजह से यह स्थिति बन रही है। इस कारण कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आंधी और वज्रपात के दौरान सतर्क रहें और बिना वजह यात्रा करने से बचें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि खराब मौसम में खुले खेतों में काम न करें।

मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सीतामढ़ी में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पटना, गया, गोपालगंज, पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, नालंदा, लखीसराय, अरवल, रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से पटना के सचिवालय परिसर और अस्पतालों सहित दरभंगा और बेगूसराय के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी गई है। हालांकि, 1 जून से 11 जुलाई तक बिहार में कुल 155.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 46% कम है, लेकिन अब मानसून सक्रिय होने से इस कमी के पूरा होने की उम्मीद है।