Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 14 जिलों में 3 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को पटना समेत 14 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने

Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को पटना समेत 14 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की बढ़ती सक्रियता की वजह से यह अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को विशेष रूप से 14 जिलों में ज्यादा बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि बारिश के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।