Bihar में लू और भारी बारिश का डबल अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Bihar: बिहार में मौसम का मिजाज इस समय काफी अजीब बना हुआ है. राज्य के कुछ हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों क
Bihar: बिहार में मौसम का मिजाज इस समय काफी अजीब बना हुआ है. राज्य के कुछ हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिलों में 22 जून तक लू का खतरा बना रहेगा. पटना, बेगूसराय, नालंदा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गर्मी और बढ़ सकती है. वहीं दूसरी ओर, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी और मधुबनी में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की उम्मीद है.
पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 22 जून को भी कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल में लू का असर रहेगा, जबकि पटना, नालंदा और सारण समेत कई अन्य जिलों में गर्मी महसूस होगी. 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में और आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा.
24 और 25 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. खासकर 25 जून को भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें. बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों से दूर रहें. खराब मौसम में घर के अंदर रहना ही सुरक्षित होगा.