Bihar में वोटिंग के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देश पीछे, CEC ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं का जताया आभार

Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) Gyanesh Kumar इन दिनों बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के मतदाताओं की जागरूकता की तारीफ की और बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वोट डालने वालों की संख्या पिछले सभ

Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) Gyanesh Kumar इन दिनों बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के मतदाताओं की जागरूकता की तारीफ की और बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वोट डालने वालों की संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

CEC ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 67.25% वोट पड़े, जो आजादी के बाद से राज्य का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वोटिंग का यह प्रतिशत अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन और जापान जैसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा रहा। इस बड़ी कामयाबी के लिए उन्होंने बिहार के मतदाताओं के प्रति अपना आभार जताया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, इस बढ़ोत्तरी के पीछे ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) का बड़ा हाथ रहा। पिछले साल बिहार में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने का काम किया गया था। करीब 22 साल बाद ऐसी बड़ी सफाई हुई, जिसमें 90,000 से ज्यादा BLO ने घर-घर जाकर जांच की। इस प्रक्रिया में उन लोगों के नाम हटाए गए जो या तो मर चुके थे, दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे या जिनके नाम गलती से दो बार दर्ज थे।

अपने मौजूदा दौरे के दौरान CEC नालंदा में बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) से मुलाकात करेंगे और जमीनी स्तर की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए वे ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0’ और ‘ECINET’ जैसी नई पहल भी शुरू करेंगे। इस पूरे काम में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियल और उनकी टीम का सहयोग रहा है।