Bihar में विक्रमशिला सेतु 30 नवंबर 2026 तक होगा बहाल, सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल नवंबर 2027 तक होगा तैयार

Bihar: राज्य में सड़कों और पुलों की हालत सुधारने के लिए पथ निर्माण विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने एक हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें विक्रमशिला सेतु की मरम्मत और सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंग

Bihar: राज्य में सड़कों और पुलों की हालत सुधारने के लिए पथ निर्माण विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने एक हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें विक्रमशिला सेतु की मरम्मत और सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल के काम की समीक्षा की गई। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

विक्रमशिला सेतु को 30 नवंबर 2026 तक पूरी तरह से ठीक करके चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को करीब 98 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है और स्थायी मरम्मत का काम 28 अगस्त 2026 से शुरू होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 सितंबर 2026 से तीन महीने के लिए इस सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इससे पहले 28 अगस्त से चार बेली ब्रिज हटाए जाएंगे और 25 अगस्त तक सारा जरूरी सामान साइट पर पहुंचा लिया जाएगा। आईआईटी पटना की रिपोर्ट के आधार पर बियरिंग और जॉइंट्स की मरम्मत पर खास ध्यान दिया जाएगा।

वहीं सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है। यह 4-लेन वाला केबल-स्टे पुल भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ेगा। निर्माण एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि यह पुल नवंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल की कुल लागत 1710 करोड़ रुपये है और गंगा की मुख्य धारा में पिलर बनाने का काम 24 घंटे मशीनों की मदद से किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट का नाम डेडलाइन/लक्ष्य मुख्य अपडेट
विक्रमशिला सेतु 30 नवंबर 2026 1 सितंबर 2026 से 3 महीने के लिए बंद रहेगा
सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल नवंबर 2027 भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाला 4-लेन पुल