Bihar में रिश्वत लेते पकड़ा गया मगध यूनिवर्सिटी का अधिकारी, 17 लाख का एरियर दिलाने के बदले मांगे थे पैसे
Bihar: पटना के गर्दनीबाग इलाके में बिहार विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मगध यूनिवर्सिटी के सैलरी सेल में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात Amod Mishra को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रं
Bihar: पटना के गर्दनीबाग इलाके में बिहार विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मगध यूनिवर्सिटी के सैलरी सेल में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात Amod Mishra को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह पूरा मामला एक रिटायर्ड कर्मचारी के बकाया पैसों से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, बिहारशरीफ के SBM कॉलेज में उमाशंकर उमरेबी के पिता Demonstrator के पद पर कार्यरत थे। उनके रिटायर होने के बाद 17 लाख रुपये का एरियर बकाया था। आरोप है कि इस राशि को दिलाने के बदले Amod Mishra ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुके थे।
बाकी बचे 20 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने उन्हें गर्दनीबाग में धर दबोचा। अधिकारी ने सरकारी काम के बदले निजी लाभ के लिए पैसे मांगे थे, जिसके बाद शिकायतकर्ता की मदद से यह जाल बिछाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।