Bihar के वाल्मीकिनगर में आम के लालच में जंगल से निकला भालू, कार के पीछे दौड़ा तो मची अफरा-तफरी

Bihar/Valmikinagar: वाल्मीकिनगर में आम के लालच में जंगल से बाहर आए भालू ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सोमवार रात एक भालू ने चलती कार का पीछा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वन

Bihar/Valmikinagar: वाल्मीकिनगर में आम के लालच में जंगल से बाहर आए भालू ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सोमवार रात एक भालू ने चलती कार का पीछा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भालू वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वाल्मीकिनगर रेंज से सटे गांवों और जल संसाधन विभाग की कॉलोनियों में लगातार देखा जा रहा है। ई-टाइप कॉलोनी, हॉस्पिटल कॉलोनी, डाकघर और हाई स्कूल जैसे इलाकों में दिन और रात भालू की चहलकदमी से लोग डरे हुए हैं। स्थानीय निवासी अब शाम होने के बाद घरों से बाहर निकलने और बच्चों को अकेले भेजने से बच रहे हैं।

वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी भी वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने साफ कहा है कि भालू के पास न जाएं और न ही उसे उकसाने की कोशिश करें।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि VTR में भालुओं की संख्या काफी है और जब जंगल में भोजन की कमी होती है, तो वे बस्तियों की ओर आ जाते हैं। प्रकृति प्रेमी मनोज कुमार ने सुझाव दिया है कि जंगल के भीतर ही फलदार पौधों का रोपण किया जाना चाहिए ताकि भालू आबादी वाले क्षेत्रों में न आएं।

इलाके में पहले भी ऐसे हमले हुए हैं। मई 2026 में एक किसान और मार्च 2026 में एक महिला पर भालू ने हमला किया था। जून 2026 में वन विभाग ने हमले में घायल एक महिला को 24,000 रुपये का मुआवजा दिया था।