Bihar के वैशाली में आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या, रास्ते के विवाद में भतीजे पर आरोप

Bihar/Vaishali : बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर इलाके में रविवार की सुबह एक खौफनाक वारदात हुई है। यहां छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव

Bihar/Vaishali : बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर इलाके में रविवार की सुबह एक खौफनाक वारदात हुई है। यहां छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रजासोगांव की है। मृतक मुनारिक राय 60 साल के थे और पंचायत चुनाव में मुखिया पद के उम्मीदवार रह चुके थे। उनके बेटे जितेंद्र कुमार 35 साल के थे और भारतीय सेना में जवान थे, जो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटे थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे रास्ते या जमीन का विवाद है। आरोप है कि मुनारिक राय के भतीजे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

घटना की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।