Bihar : जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है। इस वजह से कई ट्रेनों के रूट बदल गए हैं और कुछ स्टेशनों पर उनका ठहराव भी रद्द कर दिया गया है। यह व्यवस्था 4 मई से 27 मई 2026 तक लागू रहेगी। पूर्व मध्य रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी है।
रेलवे ने जौनपुर जंक्शन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया है ताकि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सके। इस वजह से पटना-गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना जैसी कई ट्रेनें अब दूसरे रास्ते से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और स्टॉपेज जरूर चेक कर लें।
| ट्रेन नंबर और नाम |
बदला हुआ रूट / बदलाव |
रद्द ठहराव/खास जानकारी |
| 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत |
जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट |
अयोध्या धाम पर ठहराव नहीं, केवल सुल्तानपुर रुकेंगी |
| 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस |
लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद |
14, 15, 17, 21, 22 और 24 मई को |
| 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस |
लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद |
9, 16 और 23 मई को |
| 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस |
वाराणसी सिटी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन |
जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी पर नहीं रुकेगी |
| 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस |
मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, बनारस |
12 से 26 मई तक बदला हुआ रूट |
| 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस |
DDU-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी |
जौनपुर में ठहराव नहीं होगा |
| 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस |
औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन |
जौनपुर में ठहराव रद्द |
| 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी |
DDU-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी |
जौनपुर में ठहराव नहीं होगा |
| 14017/14018 रक्सौल-आनंद विहार |
जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ |
जौनपुर, अयोध्या धाम, बाराबंकी समेत कई स्टेशन प्रभावित |
| 13435 मालदा टाउन-गोमतीनगर |
जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट |
जौनपुर, शाहगंज और अयोध्या धाम पर ठहराव नहीं |
| 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस |
पटना, जटडुमरी, इस्लामपुर, तिलैया |
4 से 16 मई तक इस रूट से धनबाद जाएगी |
रूट बदलने की वजह से जौनपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, अकबरपुर, शाहगंज, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ और बाराबंकी जैसे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इसके अलावा, गया स्टेशन पर लाइन संख्या एक के काम की वजह से 4 से 16 मई तक पटना-गया और गया-पटना स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों की गति और संचालन को बेहतर बनाया जा सके।