Bihar और UP: उत्तर बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे इन दोनों राज्यों के बीच एक नई सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे बोर्ड फिलहाल इस ट्रेन के रूट और समय सा
Bihar और UP: उत्तर बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे इन दोनों राज्यों के बीच एक नई सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे बोर्ड फिलहाल इस ट्रेन के रूट और समय सारणी पर विचार कर रहा है, जिससे लाखों लोगों का सफर कम समय में पूरा हो सकेगा.
नई वंदे भारत का रूट क्या हो सकता है
रेलवे अधिकारी इस ट्रेन को दरभंगा से शुरू कर वाराणसी तक ले जाने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए दो रास्तों पर चर्चा चल रही है:
- पहला विकल्प: यह रूट मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते होगा. इसमें समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा और बलिया जैसे शहर शामिल होंगे. रेलवे की नजर में यह रास्ता सबसे ज्यादा संभव है.
- दूसरा विकल्प: इसमें दरभंगा से समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और पटना होते हुए वाराणसी जाने की योजना है. हालांकि, पटना रूट पर ट्रेनों की भीड़ ज्यादा होने के कारण इसकी संभावना कम है.
ट्रेन संचालन और बुनियादी ढांचे की तैयारी
समस्तीपुर मंडल इस प्रीमियम ट्रेन की तैयारी में जुटा है और रूट के हिसाब से टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है. अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद लेगा. साथ ही, ट्रेनों के रखरखाव के लिए पटना के पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 283 करोड़ रुपये की लागत से एक स्पेशल सेंटर बनाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.
सुरक्षा को लेकर रेलवे की चेतावनी
हाल ही में 23 अप्रैल 2026 को मोतिहारी में एक वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिससे कोच का शीशा टूट गया. रेलवे ने इसे गंभीर मामला माना है और कहा है कि ऐसी हरकतें यात्रियों की जान जोखिम में डालती हैं. पुलिस के साथ मिलकर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.