Bihar, UP और MP जाने वाली 338 ट्रेनें कैंसिल, पटना-किऊल रेलखंड पर काम के कारण 15 दिन तक होगी परेशानी

Bihar: अगर आप पटना, भागलपुर या कोलकाता से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। रेलवे ने आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करने का फैसला किया है। 21

Bihar: अगर आप पटना, भागलपुर या कोलकाता से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। रेलवे ने आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करने का फैसला किया है। 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

यह फैसला पटना-किऊल रेलखंड के बीच गंगा नदी पर बने राजेंद्र पुल के समानांतर तैयार हुए नए पुल को रेल लाइन से जोड़ने के लिए लिया गया है। इस काम को Non-Interlocking (NI) वर्क कहा जाता है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस दौरान कुल 845 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

विवरण ट्रेनों की संख्या
कैंसिल की गई ट्रेनें 338
डायवर्ट की गई ट्रेनें 384
शॉर्ट टर्मिनेटेड (बीच में रुकने वाली) 56
शॉर्ट ओरिजिनेटेड (बीच से चलने वाली) 67

यह नया डबल-लाइन पुल लगभग 1.9 किलोमीटर लंबा है, जिसे 1,491.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह पुल मोकामा और बरौनी को जोड़ता है। पुराना राजेंद्र पुल 1959 से चल रहा था और उसमें सिर्फ एक ही लाइन थी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत होती थी। नए पुल के शुरू होने से भविष्य में रेल यातायात आसान हो जाएगा।

NI का काम अपर हथिदा जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर डुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर किया जाएगा। कुछ ट्रेनों पर इसका असर 20 सितंबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।