Bihar, UP और Delhi रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, गोरखपुर में रेलवे काम के कारण कई गाड़ियां रद्द और डायवर्ट

UP/Bihar: गोरखपुर कैंट-उनौला रेल खंड पर दोहरीकरण का काम चलने की वजह से बिहार, यूपी और दिल्ली रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है। 16 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि इस

UP/Bihar: गोरखपुर कैंट-उनौला रेल खंड पर दोहरीकरण का काम चलने की वजह से बिहार, यूपी और दिल्ली रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है। 16 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि इस दौरान कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या उनका रास्ता बदल दिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के मुताबिक, वाराणसी मंडल के अंतर्गत गोरखपुर कैंट और उनौला के बीच 7.64 किलोमीटर के हिस्से में पैच डबलिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने बताया कि इस काम का मकसद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना, सुरक्षा में सुधार करना और समय की पाबंदी को बेहतर बनाना है। इस काम के पूरा होने के बाद गोरखपुर कैंट से पनियावा तक का पूरा सेक्शन डबल लाइन हो जाएगा।

रेलवे ने बताया कि 16 से 21 जुलाई 2026 तक Pre-NI और NI का काम चलेगा, जबकि 21 जुलाई को रेलवे सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है और कुछ को दूसरे रूट से चलाया जाएगा।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन नंबर और नाम तारीख
55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 18-21 जुलाई 2026
55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर 19, 20, 21, 23 जुलाई 2026
55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 19, 20, 21, 24 जुलाई 2026
15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 21 जुलाई 2026
14111/14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 20 जुलाई 2026
15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस 21-22 जुलाई 2026
55055/55056 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर 20, 21 जुलाई 2026

रूट बदलने वाली (Diverted) प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन नंबर और नाम बदला हुआ रूट / जानकारी
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा-मुजफ्फरपुर (गोरखपुर नहीं जाएगी)
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी (गोरखपुर नहीं जाएगी)
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ (गोरखपुर नहीं जाएगी)
22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट (गोरखपुर नहीं जाएगी)
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी (गोरखपुर नहीं जाएगी)
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी (गोरखपुर नहीं जाएगी)
15651 गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी (गोरखपुर नहीं जाएगी)

इसके अलावा कुछ ट्रेनें अपने तय गंतव्य से पहले ही रुक जाएंगी। जैसे 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस 19 से 21 जुलाई तक भटनी में ही रुक जाएगी और 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 18 जुलाई को मऊ तक ही चलेगी। कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है, जिसमें बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस 21 जुलाई को 4 से 5 घंटे की देरी से चल सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।