Bihar और UP : उत्तर बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे जल्द ही दरभंगा और वाराणसी के बीच एक नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों
Bihar और UP : उत्तर बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे जल्द ही दरभंगा और वाराणसी के बीच एक नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय कम होगा और लोगों को आरामदायक सफर मिलेगा.
ट्रेन के लिए कौन से रूट पर विचार कर रहा है रेलवे
रेलवे इस ट्रेन के लिए दो अलग-अलग रास्तों पर मंथन कर रहा है. समस्तीपुर मंडल फिलहाल समय सारिणी तैयार करने में जुटा है. संभावित रूट इस प्रकार हैं:
- पहला रूट: दरभंगा – मुजफ्फरपुर – हाजीपुर – छपरा – बलिया – वाराणसी. इस रूट पर ट्रैफिक कम है, इसलिए इसे प्राथमिकता मिल सकती है.
- दूसरा रूट: दरभंगा – समस्तीपुर – बरौनी – मोकामा – पटना – वाराणसी. यह रूट काफी व्यस्त है, जिससे समय और तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं.
आम यात्रियों और श्रद्धालुओं को क्या होगा फायदा
इस नई ट्रेन के शुरू होने से उत्तर बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वाराणसी जाते हैं. इससे न केवल समय बचेगा बल्कि इलाके में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने पहले ही इस ट्रेन को चलाने का आश्वासन दिया था. अब तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड अंतिम फैसला लेगा.
वर्तमान में चल रही वंदे भारत ट्रेनें
| ट्रेन रूट |
विशेष जानकारी |
| गोरखपुर-पाटलिपुत्र |
मुजफ्फरपुर से होकर गुजरती है |
| जोगबनी-दानापुर |
मुजफ्फरपुर से होकर गुजरती है |
| पटना-गोमती नगर (लखनऊ) |
लगभग 8 घंटे 30 मिनट का समय |
| वाराणसी-पटना |
वर्तमान में संचालित है |