Bihar में 3000 TRE-3 शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, 18 महीने वाले D.El.Ed डिप्लोमा मान्य नहीं

Bihar: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए एक बुरी खबर आई है। राज्य में TRE-3 भर्ती के जरिए नियुक्त हुए करीब 3000 शिक्षकों की नौकरी अब खतरे में है। शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों को बाहर करने का आदेश दिया है जिन्होंने NIOS से 1

Bihar: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए एक बुरी खबर आई है। राज्य में TRE-3 भर्ती के जरिए नियुक्त हुए करीब 3000 शिक्षकों की नौकरी अब खतरे में है। शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों को बाहर करने का आदेश दिया है जिन्होंने NIOS से 18 महीने का D.El.Ed डिप्लोमा किया है।

बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को निर्देश दिया है कि विज्ञापन संख्या 22/2024 (TRE-3) के तहत नियुक्त ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करें। विभाग का कहना है कि प्राथमिक स्कूल शिक्षक की पोस्ट के लिए 18 महीने का NIOS D.El.Ed मान्य नहीं है। यह फैसला विज्ञापन की शर्त 2(B)(iv) और 7 दिसंबर 2023 को जारी विभाग के पत्र पर आधारित है।

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी पुराना फैसला है, जिसमें कहा गया था कि 18 महीने का NIOS प्रोग्राम नियमित दो साल के डिप्लोमा के बराबर नहीं है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर विक्रम विरकर (IAS) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

बिहार के अलग-अलग जिलों में यह कार्रवाई तेजी से शुरू हो गई है। भागलपुर जिले में ही 50 से ज्यादा शिक्षक इस दायरे में आ रहे हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ऐसे शिक्षकों की लिस्ट जमा करने को कहा गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी नहीं होगी और जल्द से जल्द अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है।