Bihar में 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजी अधियाचना

Bihar: राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। बिहार सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

Bihar: राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। बिहार सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग कक्षाओं के लिए पदों का बंटवारा किया गया है। कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह में इसकी विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इस बार सरकार ने ‘एक अभ्यर्थी – एक परिणाम’ का नया नियम लागू किया है। इसका मतलब यह है कि कोई भी उम्मीदवार एक से ज्यादा पद पर नहीं चुना जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी का मौका मिल सके। साथ ही, बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

विवरण जानकारी
कुल पद 32,388
संभावित परीक्षा तिथि 22 सितंबर से 27 सितंबर
परीक्षा का तरीका ऑफलाइन (OMR आधारित)
एडमिट कार्ड परीक्षा से 7-10 दिन पहले
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन
न्यूनतम आयु प्राइमरी के लिए 18 वर्ष, अन्य के लिए 21 वर्ष

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें तीन पेपर होंगे। पहला पेपर भाषा का होगा, दूसरा सामान्य अध्ययन का और तीसरा विषय-विशिष्ट होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक प्रशिक्षण जैसे D.El.Ed, B.Ed और CTET, BTET या STET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी शर्तों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के निवासियों को मिलेगा।