Bihar में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1301 करोड़ की योजनाएं मंजूर, अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे पर्यटन स्थलों की सैर

Bihar: बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र की सूरत बदलने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 1301 करोड़ रुपये की नई योजनाओं को मंजूरी दे दी है। सरकार का मुख्य मकसद बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों

Bihar: बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र की सूरत बदलने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 1301 करोड़ रुपये की नई योजनाओं को मंजूरी दे दी है। सरकार का मुख्य मकसद बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है ताकि दुनिया भर से ज्यादा पर्यटक यहां आएं और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए मौके मिलें।

पर्यटन के क्षेत्र में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मई 2026 तक राज्य में 3.42 करोड़ पर्यटक पहुंच चुके हैं, जबकि 2025 के दौरान यह आंकड़ा 6.62 करोड़ से अधिक रहा। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इस बढ़ोतरी का श्रेय बुनियादी ढांचे में किए गए सुधारों और सुविधाओं के विस्तार को दिया है।

पर्यटकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के रूप में आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 जुलाई 2026 को इस योजना की शुरुआत की। अब लोग सस्ती दरों पर हेलीकॉप्टर के जरिए राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। सरकार इस सेवा के लिए प्रति टिकट 15,422 रुपये तक की सब्सिडी देगी। पटना शहर की हवाई सैर के लिए 10 मिनट का टूर मात्र 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति पर उपलब्ध होगा।

इसके अलावा सरकार ने अन्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं:

योजना का नाम मुख्य विवरण
सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वास्तविक खर्च का 50% या अधिकतम 20,000 रुपये की प्रतिपूर्ति
मुख्यमंत्री होमस्टे योजना होमस्टे सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी
सरकारी कर्मचारी यात्रा सभी राज्य कर्मचारियों के लिए हर तीन महीने में पर्यटन यात्रा अनिवार्य
ईको-टूरिज्म विकास 29 बांधों और 247 तालाबों को निजी निवेश से विकसित किया जाएगा

विकास कार्यों की बात करें तो पटना में दो बड़े होटल बन रहे हैं। इसके साथ ही पुनौराधाम, बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर), राजगीर और पटना साहिब जैसे प्रमुख स्थलों पर काम चल रहा है। श्रावणी मेला 2026 के लिए भागलपुर, बांका और मुंगेर में टेंट सिटी और स्वास्थ्य केंद्रों जैसी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निजी कंपनियों के साथ मिलकर इन प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई जाए ताकि बिहार वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बना सके।