Bihar से Delhi के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सुपौल समेत कई रूटों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar: उत्तर बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है। सावन के महीने और आने वाले त्योहारों के कारण ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने और पुरानी स्पेशल ट्

Bihar: उत्तर बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है। सावन के महीने और आने वाले त्योहारों के कारण ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने और पुरानी स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। इससे अब यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ से राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक नई डेली स्पेशल ट्रेन (04071/04072) शुरू की है। यह ट्रेन स्पेशल किराए पर चलेगी। ट्रेन नंबर 04071 सुपौल से 8 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक रोजाना सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली से 6 अगस्त 2026 को अपनी सेवा शुरू कर चुकी है, जो रात 9:35 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन करीब 1250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसमें लगभग 33 घंटे का समय लगेगा।

इसके अलावा, बिहार, दिल्ली और झारखंड के बीच चलने वाली 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों के रूट, ठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेन का रूट कब तक चलेगी
Barauni–New Delhi Daily Special (02563/02564) 31 अगस्त 2026 तक
Darbhanga–New Delhi Daily Special (02569/02570) 1 सितंबर 2026 तक
Purnea Court–Anand Vihar Terminal 30 अगस्त/1 सितंबर 2026 तक
Saharsa–Anand Vihar Terminal Special अगस्त-सितंबर 2026 तक
Dhanbad–Shakur Basti Special 31 अगस्त/1 सितंबर 2026 तक

ECR के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों और सावन के कारण यात्रियों की भारी भीड़ थी, जिसे मैनेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने रास्ते में सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मंसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।