Bihar में शिक्षकों के लिए खुशखबरी, इलाज के लिए मिलने वाली सहायता राशि में हुई बढ़ोतरी
Bihar: बिहार के माध्यमिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शिक्षक कल्याण कोष के जरिए मिलने वाली मेडिकल सहायता राशि को बढ़ा दिया है। यह निर्णय बोर्ड क
Bihar: बिहार के माध्यमिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शिक्षक कल्याण कोष के जरिए मिलने वाली मेडिकल सहायता राशि को बढ़ा दिया है। यह निर्णय बोर्ड के चेयरमैन डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में हुई एक उप-समिति की बैठक के दौरान लिया गया।
इस नई व्यवस्था के तहत गंभीर बीमारियों और सर्जरी के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाया गया है। अब कैंसर, ब्रेन हेमरेज, दिल की बीमारी और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता राशि 35,000 रुपये से बढ़ाकर 45,000 रुपये कर दी गई है। वहीं, छोटी सर्जरी या दुर्घटना के मामले में यह राशि 20,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। अन्य सामान्य बीमारियों के लिए मिलने वाली मदद को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया गया है।
इस सहायता राशि के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों की सिफारिश जरूरी होगी। बता दें कि इस फंड का इंतजाम माध्यमिक परीक्षाओं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के मानदेय से 3% कटौती करके किया जाता है। इस उप-समिति में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ और बिहार प्रांतीय माध्यमिक शिक्षक-गैर शिक्षण कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।