Bihar में शिक्षकों पर होगी AI कैमरों की नजर, स्कूल कैंपस से बाहर जाने पर कटेगा वेतन

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने ऐलान किया है कि अब शिक्षकों की निगरानी के लिए AI-powered कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर कोई शिक्षक स्कूल के समय म

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने ऐलान किया है कि अब शिक्षकों की निगरानी के लिए AI-powered कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर कोई शिक्षक स्कूल के समय में बिना अनुमति कैंपस से बाहर जाता है, तो उसकी हाजिरी पर असर पड़ेगा और सैलरी काटी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि यह कदम शिक्षकों की जवाबदेही तय करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है। अब शौच या किसी अन्य बहाने से स्कूल बाउंड्री से बाहर जाने वाले शिक्षकों पर AI कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। विभाग ने वेतन कटौती के सख्त नियम भी तय किए हैं।

सैलरी कटौती के नियमों के मुताबिक, अगर कोई शिक्षक 30 मिनट तक स्कूल कैंपस से बाहर रहता है, तो उसकी आधे दिन की सैलरी काटी जाएगी। वहीं, अगर कोई शिक्षक एक घंटे तक बाहर रहता है, तो पूरे एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि वह शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए AI तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेगा।

शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने ‘Single Window System’ भी शुरू किया है। इसके जरिए ACP, वेतन विसंगतियों और प्रमोशन से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 20 से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी इसमें देरी करता है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।

Mithilesh Tiwari ने कहा कि शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि बिहार के बच्चों का भविष्य उन पर निर्भर है। उन्होंने शिक्षकों से ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। इसके साथ ही अब शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दर्ज होगी और उनके प्रदर्शन को छात्रों की प्रोग्रेस रिपोर्ट से जोड़कर देखा जाएगा।