Bihar के 6 लाख शिक्षकों के लिए ट्रांसफर शेड्यूल जारी, 29 जुलाई से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 5.88 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, हेडमास्टरों और प्रधान शिक्षकों के लिए ऐच्छिक और म्यूचुअल ट्रांसफर का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पूरी प

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 5.88 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, हेडमास्टरों और प्रधान शिक्षकों के लिए ऐच्छिक और म्यूचुअल ट्रांसफर का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पूरी प्रक्रिया ‘बिहार राज्य शिक्षक ट्रांसफर नियमावली 2026’ के तहत चलेगी, जिससे हजारों शिक्षकों को अपने घर के पास या पसंदीदा जगह पर काम करने का मौका मिलेगा।

शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने 17 जुलाई 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसकी शुरुआत 29 जुलाई से होगी और यह अक्टूबर के अंत तक चलेगी। सरकार ने इस बार पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी रखने का फैसला किया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

ट्रांसफर के लिए प्राथमिकता उन शिक्षकों को दी जाएगी जो गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर या किडनी ट्रांसप्लांट से जूझ रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग शिक्षकों, विधवाओं, एकल अभिभावकों और ऐसे पति-पत्नी जो अलग-अलग जिलों में तैनात हैं, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी।

चरण और विवरण महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन पोर्टल का खुलना और म्यूचुअल ट्रांसफर आवेदन 29 जुलाई से 5 अगस्त 2026
समायोजन प्रक्रिया और सूची प्रकाशन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2026
पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) प्रक्रिया 10 से 14 सितंबर 2026
खाली पदों (रिक्तियों) की संशोधित सूची का प्रकाशन 16 सितंबर 2026
सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से 23 सितंबर 2026
अंतिम ट्रांसफर सूची और अपीलों का निपटारा 24 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026

इस पूरी योजना को राज्य कैबिनेट ने 24 जून 2026 को मंजूरी दी थी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पहले ही भरोसा दिया था कि जुलाई महीने में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर बनी स्थापना समितियां इन आवेदनों की जांच करेंगी और अंतिम सूची जारी करेंगी।