Bihar में छात्रों का बड़ा ऐलान, 18 अगस्त से गर्दनीबाग में होगा आमरण अनशन, विधानसभा घेराव की भी तैयारी

Bihar: राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। दिल्ली के जंतर मंतर और झारखंड के बाद अब बिहार के छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। छात्र नेताओं ने ऐलान किया है कि व

Bihar: राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। दिल्ली के जंतर मंतर और झारखंड के बाद अब बिहार के छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। छात्र नेताओं ने ऐलान किया है कि वे 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन शुरू करेंगे और सरकार न मानने पर विधानसभा का घेराव भी करेंगे।

यह पूरा फैसला 13 अगस्त 2026 को पटना के कृष्णा घाट पर हुई एक महाबैठक में लिया गया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की इस बैठक में तय किया गया कि 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। छात्रों ने सरकार को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए पांच दिनों का समय दिया है, जिसके बाद विधानसभा मार्च की योजना है।

छात्रों की मुख्य मांग TRE 4 का विज्ञापन तत्काल जारी करने और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे को लेकर है। आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने जुलाई में विज्ञापन जारी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा छात्र BSSC की द्वितीय इंटरस्तरीय और चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा में तेजी लाने, BSO परीक्षा की तारीख घोषित करने और लाइब्रेरियन बहाली की मांग भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 13 अगस्त को जब छात्र बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के विज्ञापन की मांग कर रहे थे, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि सरकार छात्रों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बिहार शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को 32,388 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना तो भेज दी है, लेकिन विज्ञापन अभी तक नहीं आया है। प्रशासन की ओर से इन मांगों पर अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।