Bihar में छात्र नेताओं का बड़ा ऐलान, TRE4 और BPSC समेत कई परीक्षाओं के अभ्यर्थी कल करेंगे महा बैठक
Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने TRE4, BSSC, लाइब्रेरियन, BET, BPSC और दारोगा परीक्षा के अभ्यर्थियों को एकजुट करने के लिए एक बड़ी बैठक बुलाने क
Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने TRE4, BSSC, लाइब्रेरियन, BET, BPSC और दारोगा परीक्षा के अभ्यर्थियों को एकजुट करने के लिए एक बड़ी बैठक बुलाने का ऐलान किया है। यह महा बैठक 13 अगस्त 2026 को होगी, जिसमें आने वाले समय के लिए बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
दिलीप कुमार ने साफ कहा है कि इस बैठक में न केवल अभ्यर्थियों की समस्याओं पर चर्चा होगी, बल्कि विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को भी दिलीप कुमार ने 15 अगस्त के बाद एक महाआंदोलन शुरू करने की बात कही थी, जिसके लिए रणनीति बनाने की यह बैठक अहम मानी जा रही है।
बिहार में BPSC TRE 4.0 के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी समय से नाराजगी है। उम्मीद है कि 46 हजार से ज्यादा पदों के लिए यह नोटिफिकेशन 15 अगस्त 2026 से पहले जारी हो जाएगा और परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच हो सकती हैं। छात्र नेता लगातार शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के बयानों और भर्ती में हो रही देरी पर सवाल उठा रहे हैं।
इन छात्र आंदोलनों की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। 12 अगस्त को संसद में भी छात्रों के इन मुद्दों पर काफी शोर-शराबा हुआ, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार इन विषयों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।