Bihar में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, Muzaffarpur में 27 जून तक स्कूल बंद

Bihar: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने से भारी तबाही हुई है। आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और

Bihar: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने से भारी तबाही हुई है। आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और कई इलाकों में नुकसान की खबरें आ रही हैं।

प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले में बड़ा फैसला लिया है। यहां कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।