Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, भोजपुर SP ने की पुष्टि

Bihar/Bhojpur: भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भरत तिवारी पर गोली चलाने के आरोप में यह गिरफ्तारी क

Bihar/Bhojpur: भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भरत तिवारी पर गोली चलाने के आरोप में यह गिरफ्तारी की गई है, जिसकी पुष्टि भोजपुर के SP राज ने की है।

यह पूरा मामला 17 जून 2026 का है जब भोजपुर के बिलौटी इलाके में भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। भरत की मां आशा देवी का कहना था कि उनके बेटे ने हथियार डालने के बाद भी उस पर गोली चलाई गई। वहीं भरत के भाई चंदन तिवारी ने दावा किया कि उन्होंने खुद अक्षय कुमार को पहली गोली चलाते देखा था, जिसके बाद भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

जांच के दौरान जब नए सबूत और तथ्य सामने आए, तो पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार गैरहाजिर चल रहा था। पटना STF के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी गुरुवार देर रात या शुक्रवार तड़के की गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 जुलाई 2026 को परिजनों से मुलाकात की थी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था। इसी कड़ी में प्रशासनिक फेरबदल भी हुए हैं। तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। साथ ही जगदीशपुर के SDO संजीत कुमार को भी उनकी संदिग्ध भूमिका के कारण पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में भेज दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की न्यायिक जांच चल रही है।