Bihar में STF का बड़ा एक्शन, गया और नालंदा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Bihar: बिहार STF ने गया और नालंदा पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों जिलों के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार
Bihar: बिहार STF ने गया और नालंदा पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों जिलों के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
STF के मुताबिक, इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी सनोवर खान है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सनोवर खान और उसके साथी न केवल अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे, बल्कि वे हत्या की साजिश रचने में भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान मौके से 9 देसी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस और एक Scorpio गाड़ी बरामद की गई है। इसके अलावा हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार कहां सप्लाई किए जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।