Bihar में कोर्ट से फरार सोनू डॉन गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था अपराधी
Bihar: पटना में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कोर्ट से फरार चल रहे कुख्यात सोनू डॉन को Special Task Force (STF) ने उसके साथियों के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तारी के वक्त यह अपराधी अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की योजना
Bihar: पटना में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कोर्ट से फरार चल रहे कुख्यात सोनू डॉन को Special Task Force (STF) ने उसके साथियों के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तारी के वक्त यह अपराधी अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
सोनू डॉन एक शातिर अपराधी है और उस पर वैशाली जिले में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन जुर्मों के कुल 18 मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कोर्ट की हिरासत से फरार होने के बाद से ही STF उसकी तलाश कर रही थी।
बिहार पुलिस और पटना पुलिस की टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सोनू डॉन और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।