Bihar के नवगछिया में 5 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, STF ने परबत्ता से दबोचा
Bihar/Navgachia : नवगछिया पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी पर 5,000 रुपये
Bihar/Navgachia : नवगछिया पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
बिहार एसटीएफ ने एक विशेष अभियान चलाकर संतोष कुमार यादव को परबत्ता इलाके से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों के कई केस दर्ज थे। नवगछिया पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार यादव इलाके का एक शातिर अपराधी था और कई वारंट होने के बावजूद फरार था। उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस को बड़ी राहत मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों का पता लगाया जा सके।