Bihar STET 2026: 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स

Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी (STET) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा

Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी (STET) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

BSEB के चेयरमैन थियागरजन एसएम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसमें दो पेपर होंगे, जिनमें पेपर 1 माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए और पेपर 2 वरिष्ठ माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए होगा। आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य जरूरी तारीखों की जानकारी बोर्ड अपनी वेबसाइट पर जल्द ही जारी करेगा।

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो दोनों पेपर में 150 मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQs) होंगे और कुल अंक भी 150 ही रहेंगे। हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलेगा और गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षार्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें 100 नंबर का विषय आधारित ज्ञान और 50 नंबर की शिक्षण कला और अन्य योग्यताएं होंगी।

पास होने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से पासिंग मार्क्स तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

कैटेगरी पासिंग प्रतिशत
सामान्य वर्ग (General) 50%
पिछड़ा वर्ग (OBC) 45.50%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 42.50%
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) 40%
दिव्यांगजन (PWD) 40%
महिलाएं (सभी वर्ग) 40%