Bihar STET 2026: 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, BSEB जारी करेगा नोटिफिकेशन, चेक करें पूरी डिटेल

Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 17 अगस्त 2026 से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकता है। इसी द

Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 17 अगस्त 2026 से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकता है। इसी दिन बोर्ड की तरफ से परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।

यह परीक्षा बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org, biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता और उम्र सीमा

इस परीक्षा के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक और बिहार का निवासी होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग कैटेगरी के लिए इस प्रकार है:

  • सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
  • सामान्य (महिला): 40 वर्ष
  • OBC/EBC: 40 वर्ष
  • SC/ST: 42 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि के साथ अधिकतम 57 वर्ष तक

शैक्षणिक योग्यता

पेपर I (कक्षा 9-10) के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed होना जरूरी है। वहीं पेपर II (कक्षा 11-12) के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Master’s) डिग्री और B.Ed डिग्री अनिवार्य है। कुछ विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% अंक और 3 साल का B.Ed/M.Ed कोर्स मांगा जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। हर पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलेगा और कुल 150 अंक होंगे। इसमें 100 अंक मुख्य विषय के और 50 अंक शिक्षण कला व अन्य दक्षता (GK, रीजनिंग, गणित आदि) के होंगे। सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा और गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

कैटेगरी पासिंग मार्क्स (प्रतिशत)
सामान्य 50%
पिछड़ा वर्ग (BC) 45.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 42.5%
SC/ST/दिव्यांग/महिला 40%

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को सबसे पहले BSEB STET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मोबाइल और ईमेल पर मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट और आधार कार्ड अपलोड करें। अंत में ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट ले लें।