Bihar में बनेगा राज्य नीति आयोग, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान; हर जिले के लिए होगा अलग बजट

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास के लिए कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब बिहार में केंद्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर एक ‘राज्य नीति आयोग’ बनाया जाएगा। यह फैसला पटना के संकल्प सभ

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास के लिए कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब बिहार में केंद्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर एक ‘राज्य नीति आयोग’ बनाया जाएगा। यह फैसला पटना के संकल्प सभागार में योजना एवं विकास विभाग की एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान लिया गया।

मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि राज्य के लंबे समय के विकास के लिए एक विजन तैयार करना जरूरी है। नया राज्य नीति आयोग साक्ष्य-आधारित नीतियों को बनाने और विकास योजनाओं की निगरानी करने का काम करेगा। इसका मुख्य मकसद अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और समय-समय पर जरूरी सुझाव देना होगा।

आम जनता और स्थानीय विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अब हर जिले की जरूरतों और वहां मौजूद संसाधनों के हिसाब से एक अलग बजट योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा, क्षेत्रीय भेदभाव को खत्म करने के लिए हर प्रखंड (Block) के लिए भी अलग से विकास प्लान बनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के काम में पारदर्शिता लाने के लिए विधायकों (MLAs) और विधान परिषद सदस्यों (MLCs) के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इससे उनकी योजनाओं के संचालन में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कामों में क्वालिटी, पारदर्शिता और समय का पूरा ध्यान रखा जाए।

बिहार सरकार ने साल 2037 तक के लिए ‘विकसित बिहार’ का एक रोडमैप तैयार करने का लक्ष्य रखा है, क्योंकि इस साल बिहार की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना और पंचायत सरकार भवन जैसे अहम प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस की भी समीक्षा की।