Bihar में SSB की बड़ी कार्रवाई, जयनगर सीमा से 215 मोबाइल डिस्प्ले और स्कूटी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जयनगर इलाके में जवानों ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में मोबाइल डिस्प्ले जब्त किए हैं। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जयनगर इलाके में जवानों ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में मोबाइल डिस्प्ले जब्त किए हैं। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बाद में कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया।

एसएसबी की टीम ने सीमा पार से अवैध तरीके से लाए जा रहे 215 मोबाइल डिस्प्ले को पकड़ा। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है। यह पूरी कार्रवाई जयनगर बॉर्डर पर की गई, जहाँ सुरक्षा बल लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

गिरफ्तार तस्कर और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अवैध सामानों की आवाजाही को पूरी तरह बंद किया जा सके।