Bihar के सीवान की श्रेया को अमेरिका में मिली 3 करोड़ की स्कॉलरशिप, मुफ्त में होगी पढ़ाई
Bihar/Siwan: बिहार के सीवान की रहने वाली 18 साल की श्रेया कौशिक ने दुनिया भर में नाम रोशन किया है। उन्हें अमेरिका की Centre College से प्रतिष्ठित Lincoln Scholarship मिली है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये (3 मिलियन डॉलर)
Bihar/Siwan: बिहार के सीवान की रहने वाली 18 साल की श्रेया कौशिक ने दुनिया भर में नाम रोशन किया है। उन्हें अमेरिका की Centre College से प्रतिष्ठित Lincoln Scholarship मिली है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये (3 मिलियन डॉलर) है। इस स्कॉलरशिप की मदद से अब श्रेया की अमेरिका में पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी।
यह स्कॉलरशिप हर साल पूरी दुनिया से सिर्फ 10 बेहतरीन छात्रों को दी जाती है, जिनमें श्रेया इस साल चुनी गई एकमात्र भारतीय छात्रा हैं। यह स्कॉलरशिप अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के सम्मान में दी जाती है। इसमें श्रेया की चार साल की अंडरग्रेजुएट पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया जाएगा, जिसमें ट्यूशन फीस, रहने और खाने का खर्च, किताबें, हेल्थ इंश्योरेंस और यात्रा का खर्च शामिल है।
श्रेया ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के Aya Nagar स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से पूरी की। उन्होंने Dexterity Global संस्था से 13 साल तक शिक्षा ली, जहाँ उन्होंने लीडरशिप और बिजनेस से जुड़ी बारीकियां सीखीं। Dexterity Global के फाउंडर शरद विवेक सागर ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की और बताया कि सही अवसर मिलने पर साधारण पृष्ठभूमि के बच्चे भी वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
Centre College के वाइस प्रेसिडेंट चाड स्पेंसर और लिंकन स्कॉलर्स प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ. रॉबर्ट शालकॉफ ने श्रेया को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई दी। श्रेया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अब्राहम लिंकन के नाम वाली स्कॉलरशिप पाकर गर्व है और वह अपनी शिक्षा का उपयोग समाज की भलाई के लिए करेंगी।