Bihar में औद्योगिक निवेश की बंपर बारिश, 1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को मंजूरी, बांका में लगेगा UltraTech का बड़ा सीमेंट प्लांट
Bihar: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक में 1628.60 करोड़ रुपये की 36 औद्योगिक परियोजनाओं को पहली स्टेज की मंजूरी दे दी गई है
Bihar: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक में 1628.60 करोड़ रुपये की 36 औद्योगिक परियोजनाओं को पहली स्टेज की मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने की, जिसमें निवेश की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।
इस पूरी योजना में सबसे बड़ा निवेश बांका जिले में होगा। यहाँ के कटोरिया औद्योगिक क्षेत्र में UltraTech Cement Limited अपना मेगा प्लांट लगाएगी। इस सीमेंट प्लांट की क्षमता 3.5 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी और इसमें कुल 630.97 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे बांका और आसपास के इलाकों में सीमेंट उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए मौके खुलेंगे।
सिर्फ बड़े प्लांट ही नहीं, बल्कि सात अन्य परियोजनाओं को भी 44.89 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। सरकार ने अब निवेश की प्रक्रिया को इतना सरल कर दिया है कि सभी जरूरी मंजूरियां 30 दिनों के भीतर देना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि अगर तय समय में मंजूरी नहीं मिली, तो आवेदन को अपने आप स्वीकृत मान लिया जाएगा।
बिहार सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज’ को 30 जून, 2026 तक बढ़ा दिया है। साथ ही, SIPB सचिवालय को ‘एकल नोडल एजेंसी’ बनाया गया है ताकि निवेशकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
| प्रमुख कंपनियां जिन्हें मंजूरी मिली |
|---|
| UltraTech Cement Limited |
| Tiwana Nutrition Global Private Limited |
| Ankoor Tradevista Pvt. Ltd. |
| Trycon Logistics and Support Services Private Limited |
| GreenExcel Private Limited |
| Somayan Remedies Private Limited |
| Himalaya Medical College & Hospital |
| BABA GREEN ENERGY |
| RK Shirts Private Limited |
| ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED |
| SHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED |