Bihar के सिंघिया में मुहर्रम पर दो पक्षों में झड़प, थाना के पास चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल
Bihar/Samastipur: मुहर्रम के मौके पर समस्तीपुर जिले के सिंघिया में तनाव की स्थिति बन गई। यहाँ दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना थाना के समीप हुई, जिसके बाद पुलि
Bihar/Samastipur: मुहर्रम के मौके पर समस्तीपुर जिले के सिंघिया में तनाव की स्थिति बन गई। यहाँ दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना थाना के समीप हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति कायम कराई।
इस घटना से पहले प्रशासन ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई इंतजाम किए थे। 25 जून को सिंघिया थाना परिसर में एक विशेष बैठक भी बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता और अंचलाधिकारी सरिता रानी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की थी। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी थी कि शांति भंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिर्फ सिंघिया ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य इलाकों में भी मुहर्रम के दौरान तनाव देखा गया। समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर सारी गांव में जुलूस के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं शिवहर शहर में ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर दो अखाड़ों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें पत्थरबाजी के कारण 10 से 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने यहाँ 45 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा हाजीपुर के महनार बाजार में डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें एक दारोगा घायल हुए। प्रशासन अब वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है।