Bihar में दरोगा की नई भर्ती, स्पेशल ब्रांच के लिए 9 जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म, देखें पूरी डिटेल

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और मौका आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद कैडर) के 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और मौका आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद कैडर) के 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 9 अगस्त ही रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

इस भर्ती की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

विवरण जानकारी
कुल पद 150
आवेदन शुरू होने की तिथि 09 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क 100 रुपये (सभी के लिए)
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु (पुरुष) 37 वर्ष (अनारक्षित), 40 वर्ष (BC/EBC), 42 वर्ष (SC/ST)
अधिकतम आयु (महिला) 40 वर्ष (अनारक्षित/BC/EBC), 42 वर्ष (SC/ST)
योग्यता स्नातक (Graduate)

चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने वाले लोग मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के बाद फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों की लंबाई कम से कम 165 सेमी और ईबीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 160 सेमी होनी चाहिए। सभी महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और वजन 48 किग्रा होना जरूरी है। पुरुषों के लिए सीने का माप भी निर्धारित किया गया है।

आरक्षण नियमों के तहत बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में रखा जाएगा। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।