Bihar की श्रुति झा ने ‘मिस टीन दिवा इंडिया 2026’ के टॉप-30 में बनाई जगह, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व

Bihar: बिहार की श्रुति झा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर देश की बड़ी प्रतियोगिता ‘Miss Teen Diva India 2026’ के टॉप-30 फाइनलिस्ट में जगह बना ली है। हजारों प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और

Bihar: बिहार की श्रुति झा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर देश की बड़ी प्रतियोगिता ‘Miss Teen Diva India 2026’ के टॉप-30 फाइनलिस्ट में जगह बना ली है। हजारों प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और बातचीत के तरीके से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अब वह नेशनल लेवल पर बिहार का नाम रोशन करेंगी।

प्रतियोगिता के अगले दौर की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसका अगला चरण 11 जुलाई से 18 जुलाई तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 19 जुलाई को इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल होगा, जिसमें विजेता का फैसला किया जाएगा।